
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने 50 हजार के इनामी खतरनाक अपराधी ‘शोजिन’ को गिरफ्तार कर लिया है। निःसंदेह यह दिल्ली पुलिस की एक बड़ी कामयाबी है।

यह कामयाबी मिली है, दिल्ली की साउथ ईस्ट डिस्ट्रिक्ट के DCP रवि कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा शाहीन बाग थाने के SHO इंस्पेक्टर दिनेश मोरल के नेतृत्व मे गठित एक विशेष पुलिस टीम को। पुलिस टीम मे तेज-तर्रार हेड कांस्टेबल राम सहाय, अवधेश, सुजेन्दर और कुलदीप भाटी शामिल थे। पुलिस टीम को यह कामयाबी मिली है। लेकिन कड़ी मशक्कत के बाद।

धरे गए अपराधी की पहचान 23 वर्षीय शोजिब उर्फ शोजिन, निवासी शर्म विहार, शाहीन बाग (दिल्ली) के रूप मे हुई है।
बता दें कि यह वही अपराधी है, जिसने वर्ष 2023 मे अपने साथियों के साथ मिलकर Ps शाहीन बाग इलाके मे एक नृशंस हत्याकांड को अंजाम दिया था।
बहरहाल तफ्तीश जारी है।