एक पौधा रोपा गया है इसे पूरे दिल्ली में फैलाया जाएगा- रामनिवास गोयल, अध्यक्ष, दिल्ली विधानसभा

नईदिल्ली-

अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मण्डल निर्देशानुसार, दिल्ली तेरापंथ महिला मण्डल के अथक प्रयास व अनुरोध पर  क्षेत्रीय विधायक व दिल्ली विधान सभा के अध्यक्ष श्री रामनिवास गोयल जी ने “कन्या सुरक्षा सर्कल” का उद्घाटन किया। इस कन्या सुरक्षा सर्कल निर्माण के लिए दिल्ली तेरापंथ महिला मंडल के सहयोग से हुआ है। विवेकानंद महिला महाविद्यालय, विवेक विहार दिल्ली के समीप के चौराहे का नाम “ कन्या सुरक्षा सर्कल“ रखा गया है। कन्या सुरक्षा सर्कल का उद्घाटन करते हुए रामनिवास गोयल ने कहा कि यहां एक पौधा रोपा गया है इसे पूरे दिल्ली में फैलाया जाएगा। आज नारी को भी नजरिया बदलने की जरूरत है। लड़कियों की शिक्षा में आचार्य तुलसी का अहम योगदान है। इस चौराहे का पहला नामकरण दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने किया है। रामनिवास गोयल ने कहा कि अगर हम एक भी भ्रूण हत्या से बचा पाते हैं सफल होगा। खासकर तेरापंथ महिला मंडल को बधाई जिसने काफी अथक प्रयास किया। उन्होंने कहा कि आज लोगों के नजरिया बदलने की जरूरत है। शिक्षा में अव्वल नंबर रहने पर केरल का उदाहरण भी दिया। रामनिवास गोयल ने कहा कि देश में आज महिलाएं सुरक्षित नहीं है इसी सोच को बदलने के लिए ऐसे चौक बनाया जा रहा है। ताकि हम उत्कृष्ट समाज का निर्माण कर सके।

इस खास मौके पर दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष रामनिवास गोयल के साथ अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल श्रीमती कुमुद कच्छारा जी भी साथ में उद्घाटन किया। इस मौके पर श्रीमती कुमुद कच्छारा ने कहा कि आज भी महिला सुरक्षा एक अहम मुद्दा है। सरकार इसको लेकर संवेदनशील है यह काफी अच्छा और अहम है। अखिल भारतीय तेरापंथ लगातार सामाजिक कार्यों से जुड़े मुद्दे पर कार्य करता रहा है। जिस प्रकार से दिल्ली सरकार ने संवेदना दिखाते हुए इस जगह को चुना है यह काफी अहम है और सरकार की संवेदनशीलता को भी दर्शाता है इसके लिए हम दिल्ली सरकार को बधाई देते हैं। दिल्ली सरकार ने इसके निर्माण में खर्चा उठाया है इसके लिए तेरापंथ मंडल ने अपना हर तरह से सहयोग किया। कन्या सुरक्षा सर्कल के उद्घाटन के मौके पर छात्रों ने एक नाट्य की प्रस्तुति दी जिसमें भ्रूण हत्या पर लोगों को जागरूक किया गया। इस मौके पर विशिष्ठ अतिथियों को सम्मानित भी किया गया।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*