बॉलीवुड की चांदनी नहीं रहीं

हिंदी फिल्मों की जानी मानी अभिनेत्री श्रीदेवी का बीती रात दुबई में निधन हो गया। दिल का दौरा पड़ने के कारण उनका निधन हुआ। श्रीदेवी के निधन की सूचना मिलते ही पूरा बॉलीवुड और उनके फैंस शोक में डूब गए। श्रीदेवी की जन्म 13 अगस्त 1963 को तमिलनाडु में हुआ था। उन्होंने बतौर बाल कलाकर अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। उसके बाद उन्होंने भारत की पहली महिला सुपरस्टार का सफर तय किया। श्रीदेवी का बॉलीवुड में प्रवेश 1978 के फिल्म सोलहवां सावन से हुआ था, लेकिन उन्होंने वर्ष 1983 की फिल्म हिम्मतवाला से खूब सुर्खियां बटोरीं। श्रीदेवी की सदमा, नागिन,निगाहें, मिस्टर इन्डिया, चालबाज़, लम्हे, खुदा गावाह और जुदाई फ़िल्में हैं। श्रीदेवी को अब तक पांच फिल्मफेयर अवार्ड मिल चुका है। श्रीदेवी ने फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर से शादी की थी। श्रीदेवी और बोनी कपूर की दो बेटियां हैं। जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर. श्रीदेवी के निधन पर गायक आदनान सामी ने दुख व्यक्त करते हुए लिखा कि मेरे पास कोई शब्द नहीं है।
श्रीदेवी का निधन रात 12 बजे के बाद हुआ, लेकिन बॉलीवुड के महानायक अभिताभ बच्चन को इस बात का आभास शायद कुछ घंटे पहले ही हो गया था और इसीलिए उन्होंने इसके बारे ट्विटर पर लिखा भी। उन्होंने ट्वीट किया था, ‘न जाने क्यूँ , एक अजीब सी घबराहट हो रही है।’ गौरतलब है कि फिल्म ‘खुदा गवाह’ में अमिताभ बच्चन और श्रीदेवी ने एकसाथ काम किया था। 8 मई 1992 को रिलीज हुई फिल्म ‘खुदा गवाह’ में श्रीदेवी ने बेनजीर का किरदार निभाया था, जबकि अमिताभ बच्चन ‘बादशाह खान’ की भूमिका में थे।

श्रीदेवी ने हिंदी के अलावा तेलगुतमिलकन्नड़ और मलयाली फिल्मों में भी काम किया
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में श्रीदेवी का काफी बड़ा योगदान रहा है। श्रीदेवी ने हिंदी के अलावा तेलगु, तमिल, कन्नड़ और मलयाली फिल्मों में भी काम किया। वर्ष 2012 में उन्होंने इंग्लिश-विंग्लिश के साथ बॉलीवुड में कमबैक किया था। उन्होंने वर्ष 1967 में एक चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। श्रीदेवी को 2013 में चौथे उच्चतम नागरिक पुरस्कार पद्म श्री से सम्मानित किया गया था। श्रीदेवी का बॉलीवुड में प्रवेश 1978 के फिल्म सोलहवां सावन से हुआ था, लेकिन उन्होंने वर्ष 1983 की फिल्म हिम्मतवाला से खूब सुर्खियां बटोरीं। श्रीदेवी की सदमा, नागिन,निगाहें, मिस्टर इन्डिया, चालबाज़, लम्हे, खुदा गावाह और जुदाई फ़िल्में हैं। श्रीदेवी को पांच फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिले।

ऋषि कपूर और विनोद खन्ना के साथ श्रीदेवी की चर्चित फिल्म थी चांदनी। इस फिल्म का फिल्मांकन दिल्ली में हुआ था। अपने समय में चांदनी ने खूब नाम कमाया। जिसके बाद ही श्रीदेवी भी बॉलीवुड की चांदनी कहीं जाने चली। श्रीदेवी अपनी अदाओं से हर उम्र के लोगों को रिझाया।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*