दिल्ली: चार शातिर सटोरिये संगम विहार पुलिस के हत्थे चढ़े

नई दिल्ली। दिल्ली के संगम विहार थाने की पुलिस ने एक ऐसे शातिर सटोरिया गिरोह का खुलासा किया है, जो आईपीएल पर ऑनलाइन सट्टा लगाते थे। निःसंदेह यह दिल्ली पुलिस की एक बड़ी कामयाबी है।

संगम विहार थाने के SHO इंस्पेक्टर उपेन्द्र सिंह के निर्देशन तथा तेज-तर्रार सब इंस्पेक्टर रोहित चाहर के नेतृत्व में गठित  एक विशेष पुलिस टीम ने इस गिरोह का खुलासा किया। लेकिन कड़ी मशक्कत के बाद। इस टीम में ASI कृष्ण और कांस्टेबल विकास के अलावा करीब आधा दर्जन अनुभवी पुलिसकर्मी शामिल थे।

गिरोह के चार शातिर सदस्य पुलिस टीम के हत्थे चढ़े, जिनके नाम भगवान दास, अर्जुन, नरेंद्र व आदर्श हैं। यह चारो आरोपी संगम विहार इलाके के रहने वाले बताये जाते हैं।

गिरफ्तार आरोपियों के पास से सट्टा लगाने में इस्तेमाल लैपटॉप व करीब आधा दर्जन मोबाइल फ़ोन की बरामदगी की खबर है।

बहरहाल पुलिस जांच जारी है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*