दिल्ली: SSC पर्चा लीक कांड का मुख्य आरोपी क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ा

नई दिल्ली। स्टाफ सलेक्शन कमीशन (SSC) पर्चा लीक कांड के मुख्य आरोपी व सरगना हरपाल को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। निःसंदेह यह दिल्ली पुलिस की एक बड़ी कामयाबी है।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2017 में SSC द्वारा आयोजित CHSL (कम्बाइंड हायर सेकेंडरी लेवल) की परीक्षा का पेपर लीक हुआ था। इस मामले में अबतक 9 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। जबकि वारदात का मास्टरमाइंड हरपाल अबतक फरार था, जिसे क्राइम ब्रांच की टीम ने शनिवार को दिल्ली से गिरफ्तार किया। लेकिन कड़ी मशक्कत के बाद।

दिल्ली के गांधी विहार निवासी 33 वर्षीय हरपाल, पुत्र जगमिंदर से 50 लाख रुपये भी बरामद हुए हैं, जो कैंडिडेट्स (उम्मीदवार) से लिए गए थे।

सेल्स टैक्स विभाग में अपर डिवीजन क्लर्क के पद पर कार्यरत हरपाल बहरहाल पुलिस रिमांड पर है। इससे यह पता किया जा रहा है कि पर्चा लीक कांड में इसके शागिर्द और कौन लोग थे।

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच के एसीपी संदीप लाम्बा के निर्देशन तथा इंस्पेक्टर आशीष दुबे के नेतृत्व में गठित एक विशेष पुलिस टीम ने हरपाल को गिरफ्तार किया है। इसे गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में सब इंस्पेक्टर विनीत, हेड कांस्टेबल विपिन, हेड कांस्टेबल निशांत, हेड कांस्टेबल साहिर खान, हेड कांस्टेबल सुधीर, हेड कांस्टेबल राजीव त्यागी, हेड कांस्टेबल प्रवीण व कांस्टेबल कर्नल सहित करीब एक दर्जन अनुभवी पुलिसकर्मी शामिल थे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*