दिल्ली: पिंजरे में ‘ब्रदर्स गैंग’ के दोनो मास्टरमाइंड

नई दिल्ली। राजधानी के यमुनापार इलाके में पिछले कई वर्षों से आतंक का पर्याय बने ‘ब्रदर्स गैंग’ के दोनो मास्टरमाइंड प्रवीण उर्फ पप्पू और राधे श्याम को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह दोनों सगे भाई हैं। यह कामयाबी मिली है, दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की स्पेशल इन्वेस्टीगेशन यूनिट (SIU) की टीम को। निःसंदेह यह दिल्ली पुलिस की एक बड़ी कामयाबी है।

बता दें कि पुलिस टीम के हत्थे चढ़े इन दोनों खूंखार अपराधियों की अपराध की फेहरिस्त काफी लंबी है। लूट व मकोका सहित कई अन्य संगीन मामले इनपर दर्ज  हैं। वर्ष 2010 से दिल्ली पुलिस को इनकी तलाश थी। लेकिन यह दोनों अपराधी इतने शातिर हैं कि हर संभावित कोशिश के बाद भी यह अबतक पुलिस के हाथ नही आये थे।

इनमे प्रवीण उर्फ पप्पू दिल्ली के शाहदरा, गीता कॉलोनी और जीटीबी थाने के चार मामलों में कोर्ट द्वारा भगोड़ा घोषित था। यह चारो मामले मकोका और लूट के हैं। जबकि राधे श्याम शाहदरा और गीता कॉलोनी थाने के मकोका और लूट के दो मामलों में कोर्ट द्वारा भगोड़ा घोषित था। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2010 में दिल्ली के शाहदरा थाने में इन दोनों भाइयों पर मकोका का मुकदमा दर्ज हुआ था। तब से यह दोनों अपराधी फरार थे।

साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाले दोनो भाई पहले ‘नदीम गैंग’ से जुड़े थे। नदीम की गिरफ्तारी के बाद यह अब उसके गिरोह को पुनः संगठित कर ‘ब्रदर्स गैंग’ के नाम से जरायम की दुनिया मे थे। इन्होंने दिल्ली पुलिस की नज़रों से बचने के लिये इन दिनों अपना ठिकाना उत्तरप्रदेश के लोनी इलाके में बना रखा था।

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की स्पेशल इन्वेस्टीगेशन यूनिट (SIU) के ACP संदीप लांबा के निर्देशन तथा इंस्पेक्टर उपेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित एक विशेष पुलिस टीम ने इन दोनों अपराधियों को दिल्ली के नंदनगरी इलाके से गिरफ्तार किया है। इस पुलिस टीम में ASI दिनेश, ASI योगेंद्र तथा कांस्टेबल रणजीत शामिल थे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*