दिल्ली: पिंजरे में दस्यु सरगना रहीश

नई दिल्ली। अंतरराज्यीय खूंखार अपराधी व दिल्ली, राजस्थान और पश्चिमी उत्तरप्रदेश के आतंक 42 वर्षीय रहीश अहमद उर्फ गुरु, पुत्र रोहतास अहमद को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह कामयाबी मिली है, दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की ‘स्पेशल इन्वेस्टीगेशन यूनिट'(SIU) की टीम को। निःसंदेह यह दिल्ली पुलिस की एक बड़ी कामयाबी है।

बता दें कि दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच के SPECIAL C.P. सतीश गोलछा राजधानी को अपराध मुक्त करने की दिशा में पूरी तरह गंभीर हैं। गोलछा के निर्देश के बाद दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच के सभी प्रकोष्ठों द्वारा राजधानी में सक्रिय अपराधियों को चिन्हित कर उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचाने की प्रकिया तेज हो गई है। माना जा रहा है, उसी अभियान का एक हिस्सा है, अपराधी रहीश की गिरफ्तारी। बहरहाल रहीश की गिरफ्तारी से कई राज्यों की पुलिस ने राहत की स्वांस ली है। वही, आम जनो में पुलिस के प्रति भरोसा जगा है।

मकान नम्बर-131, गली नम्बर- 2, ईदगाह रोड, थाना लिसाड़ी गेट, जिला मेरठ, उत्तरप्रदेश के रहने वाले इस खतरनाक अपराधी की गिरफ्तारी से लूट व डकैती सहित नौ संगीन वारदातों का खुलासा हुआ है।

रहीश के गिरोह में करीब आधा दर्जन शातिर अपराधी शामिल हैं, जो विभिन्न जगहों पर मेरठ से आकर तमंचे की नोक पर वारदात करते और वारदात के बाद मेरठ लौट जाते थे। शायद यही वजह है कि यह गिरोह अबतक पुलिस की नज़रों से बचा हुआ था। बहरहाल गिरोह का सरगना तो पुलिस के हाथ आ गया, गिरोह के अन्य सदस्य भी जल्द पुलिस के हाथ आ जाएंगे। ऐसा पुलिस सूत्र का कहना है।

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच (SIU) के ACP पंकज अरोड़ा के निर्देशन तथा तेज-तर्रार सब इंस्पेक्टर प्रभांशु के नेतृत्व में गठित एक विशेष पुलिस टीम ने रहीश को कड़ी मशक्कत के बाद मेरठ से गिरफ्तार किया है। इस पुलिस टीम में अनुभवी हेड कांस्टेबल विकास, वीरेंद्र, सूर्या व अमित, कांस्टेबल अमित, अनिल और सतीश शामिल थे। पुलिस टीम का गठन ACP संदीप लांबा ने किया था।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*