दिल्ली: पिंजरे में बिहार का खूंखार गैंगस्टर, क्राइम ब्रांच ने धरा

नई दिल्ली। बिहार व नेपाल में आतंक का पर्याय बने खूंखार गैंगस्टर विकास सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह कामयाबी मिली है, दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की आरके पुरम स्थित STARS की टीम को।
बिहार के मोतिहारी जिले के रहने वाले विकास सिंह को गिरफ्तार करने के लिये बिहार पुलिस सरगर्मी से जुटी थी। इस वजह से यह इन दिनों दिल्ली में छिपकर रह रहा था। अब यह कांट्रेक्ट किलिंग का धंधा दिल्ली एनसीआर में शुरू करना चाहता था। लेकिन इसके पहले ही दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को इसकी भनक लग गई और दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच के तेज-तर्रार ACP अरविंद कुमार के निर्देशन तथा इंस्पेक्टर अरविंद लांबा के नेतृत्व में गठित एक विशेष पुलिस टीम ने अपना जाल बिछाकर इसे आरके पुरम स्थित संगम सिनेमा के पास से गिरफ्तार कर लिया। बहरहाल विकास सिंह को बिहार पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर ले गई है।

(एसीपी अरविंद कुमार)
बता दें कि यह वही विकास सिंह है, जिसने वर्ष 2017 में अपने गैंगस्टर साथी बबलू दुबे की बेतिया कोर्ट में हत्या कर दी थी। इसके अलावा बिहार के एक बड़े व्यापारी का अपहरण कर करोड़ों की फिरौती वसूलने का आरोप भी इसपर है। बिहार पुलिस को लंबे समय से इस दुर्दांत अपराधी की तलाश थी। इसके खिलाफ विभिन्न थानों में हत्या, फिरौती व अपहरण सहित कई संगीन मामले दर्ज हैंविकास और दो और बदमाशों ने मिलकर नेपाल के वीर गंज से मार्च 2016 में ही सुरेश केडिया को हथियार के बल पर किडनैप किया। इसके बाद बिहार में ही सुरेश केडिया को तीन दिन तक छिपा कर रखा गया और फिर बिजनेसमैन के घरवालों से 50 करोड़ की फिरौती मांगी गई। दिल्ली के चांदनी चौक में अपहरणकर्ताओं ने 10 करोड़ की रकम लेकर बिहार में सुरेश केडिया को छोड़ दिया था।

बताया जाता है की बबलू ने फिरौती में मिले 10 करोड़ रुपए खुद डकार लिये। इसी बात से खफा विकास सिंह ने अपना अलग गैंग बनाया और फिर अपने 10 साथियों की मदद से बेतिया कोर्ट में पेशी के दौरान आये बबलू को गोलियों से भून दिया था। उस वक्त 2016 में बिहार पुलिस ने विकास के 10 शॉर्प शूटरों को तो गिरफ्तार कर लिया, पर विकास सिंह यूपी और दिल्ली में छिपा रहा था

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*