हरिद्वार: रोहिंग्या मुसलमान और बांग्लादेशी बस गए, तो बन जाएंगे 10 और कश्मीर- स्वामी रामदेव

हरिद्वार। योग गुरु स्वामी रामदेव ने रोहिंग्या मुसलमान और बांग्लादेशियों की भारत में घुसपैठ को लेकर बड़ी बात कह दी। उन्होंने कहा है कि रोहिंग्याओं और बांग्लादेश से आए लोगों को भारत में नहीं बसाया जा सकता। ये विदेशी नागरिक हैं और उन्होंने भारत में डेरा डाला है। रोहिंग्या अगर यहां बसाए गए तो भारत में दस और कश्मीर तैयार हो जाएंगे।

स्वामी रामदेव ने बुधवार को एक प्रेस बयान जारी कर कहा कि एनआरसी मुद्दे को लेकर असम में शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। कुछ लोग इसे राष्ट्रहित में बता रहे हैं तो कुछ वोटों की राजनीति करार दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि तीन से चार करोड़ विदेशी नागरिक अवैध रूप से भारत में रह रहे हैं।

स्वामी ने कहा कि अवैध रूप से रह रहा विदेशी नागरिक रोहिंग्या मुस्लिम हो या बांग्लादेशी या फिर कहीं का उसे भारत छोड़कर जाना होगा। कश्मीर की समस्या अभी सुलझ नहीं पा रही और रोहिंग्याओं को बसाया जा रहा है। ऐसा चलता रहा तो देश में दस और कश्मीर पैदा हो जाएंगे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*