दिल्ली: छह ACP इधर से उधर

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस में ACP रैंक के छह अधिकारियों के तबादले की खबर है।
खबर के अनुसार तीसरी बटालियन में तैनात ACP दलीप सिंह अब ACP, दिल्ली कैंट होंगे। इसी तरह तीसरी बटालियन में तैनात ACP सुरेश कुमार का तबादला ACP/PG Cell (NWD) के पद पर किया गया है।
ACP/Eow अमरदीप सहगल अब ACP/विजिलेंस होंगे। सत्येंद्र यादव अब ACP/ भजनपुरा होंगे।
क्राइम ब्रांच में तैनात मनोज पंत अब ACP/Ops. (NWD) होंगे। जबकि ACP/भजनपुरा दिनेश कुमार अब ACP/PG सेल (ईस्ट) होंगे।