दिल्ली: क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर दिनेश कुमार की टीम की बड़ी कामयाबी, लूट के 40 लाख रकम के साथ दो लुटेरे गिरफ्तार

नई दिल्ली। राजधानी में आतंक का पर्याय बने ‘तमंचा गिरोह ‘ के सरगना दीपक कुमार उर्फ तमंचा को धंधे में उसके एक प्रमुख सहयोगी संदीप कुमार के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। इनकी गिरफ्तारी से पिछले दिनों राजधानी के गीता कॉलोनी इलाके में हुई ब्लाइंड आर्म्ड रॉबरी के खुलासे के साथ, इनके द्वारा लुटे गए पूरे 40 लाख रकम की बरामदगी भी हो गई है। इसके अलावा इनके द्वारा वारदात में इस्तेमाल स्कूटी भी बरामद कर लिए गए हैं। निःसंदेह यह दिल्ली पुलिस की एक बड़ी कामयाबी है।

इंस्पेक्टर दिनेश कुमार

यह कामयाबी मिली है, दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच(STARS-11), शकरपुर के ACP अरविंद कुमार के निर्देशन तथा तेज-तर्रार इंस्पेक्टर दिनेश कुमार के नेतृत्व में गठित एक विशेष पुलिस टीम को।

पुलिस टीम के साथ दोनो आरोपी


बता दें, पुलिस टीम के हत्थे चढ़े शातिर अपराधी दीपक कुमार(35), पुत्र पन्ना लाल, निवासी- A/144, वेवर्स कॉलोनी, अशोक विहार, फेस-4(दिल्ली) व संदीप कुमार(28), पुत्र प्रताप सिंह, निवासी- 154, नीमड़ी कॉलोनी, अशोक विहार(दिल्ली) के निशाने पर मुख्य रूप से कलेक्शन एजेंट होते थे, जिन्हें यह पीछा कर उपयुक्त स्थान मिलते ही हथियार की नोक पर लूट लेते थे। जब शिकार लूटपाट का विरोध करता, तो यह उसपर जानलेवा हमला तक करने से गुरेज नही करते थे।
खबर के अनुसार गीता कॉलोनी निवासी 40 वर्षीय विकास कलेक्शन एजेंट का काम करते हैं। बात 31 जुलाई, 2020 की है। विकास शाम के समय चांदनी चौक इलाके से कैश कलेक्शन कर अपनी स्कूटी से गीता कॉलोनी के लिये चले, तो वहीं से गिरफ्तार दोनो लुटेरे उनके पीछे लग गए। यह दोनो लुटेरे भी एक स्कूटी पर सवार थे।
पुलिस सूत्र के अनुसार विकास शाम करीब साढ़े सात बजे गीता कॉलोनी फ्लाइओवर पर पहुंचे, तो स्कूटी पर सवार दोनो लुटेरों ने अचानक आगे आकर अपनी स्कूटी खड़ी कर, स्कूटी सवार विकास को रुकने पर विवश कर दिया व हथियार की नोक पर विकास से रुपयों से भरा वह बैग छिनने की कोशिश करने लगे, जिसमे कलेक्शन के 40 लाख रुपये नकद थे। विकास ने लूटपाट का विरोध किया, तो दोनो लुटेरों ने विकास के जिस्म पर चाकू से ताबड़तोड़ आधा दर्जन वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। लहूलुहान होकर विकास के गिरते ही लुटेरे रुपयों से भरा बैग उससे छीन कर भाग निकले थे।