दिल्ली: बिहार में तीसरे मोर्चे के आगाज

नयी दिल्ली(एजेंसी)। बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के मद्देनजर नव गठित तीसरा मोर्चा सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ेगा।
यह जानकारी पूर्व केंद्रीय मंत्री नागमणि ने दूरभाष पर हुई बातचीत में दी। उन्होंने कहा कि यह मोर्चा अगले कुछ दिनों में आकार ले लेगा और इसकी घोषणा कर दी जायेगी।इस मोर्चे में 12-15 दल शामिल हैं।
श्री नागमणि ने कहा कि इस मोर्चे में पूर्व केंद्रीय मंत्रियों यशवंत सिन्हा एवं देवेंद्र यादव, पूर्व सांसदों अरुण कुमार एवं डॉ.रेणु कुशवाहा सहित कई दिग्गज शामिल हैं।
राजनीतिक जानकारों के अनुसार इस मोर्चे को इस तरह खड़ा करने की कोशिश हो रही है, जैसे दिल्ली में कांग्रेस एवं भाजपा में सेंधमारी कर आम आदमी पार्टी को खड़ा किया गया था। लेकिन इसमें फर्क यह है, कि आप में सभी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां नए लोगों के जिम्मे थी और बिहार में इस मुहिम की अगुवाई राजनीति के दोनों ध्रुवों का स्वाद चख चुके नेताओं के जिम्मे है।
नव गठित तीसरे मोर्चे की अगुवाई कर रहे यूडीए के अध्यक्ष यशवंत सिन्हा हैं, जिन्हें आप ने गत लोकसभा चुनाव में दिल्ली से चुनाव लड़ने का ऑफर दिया था।