पटना: बिहार पर लिखित पुस्तक का विमोचन

पटना(एजेंसी)। राजनीति शास्त्र के प्रसिद्ध विद्वान डॉ.कामेश्वर झा लिखित, “नित नूतन बिहार: उन्नायक नीतीश कुमार” नामक पुस्तक का कल यहां एक भव्य समारोह में विमोचन किया गया।
बिहार विधान सभा के अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने इस पुस्तक का विमोचन किया। इस मौके पर राज्य के पूर्व मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह एवं ए.एन. कालेज के प्राचार्य प्रो.एस.पी.शाही मौजूद थे।
डॉ.झा ने इस पुस्तक में बिहार की विकास यात्रा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की भूमिका का उल्लेख किया है।
बिहार के मधुबनी जिले के उमरी ग्राम निवासी डॉ.झा ने विभिन्न विषयों पर कई पुस्तकें लिखी है।इनका नाम राज्य के प्रमुख विद्वानों में शुमार है।