दिल्ली: व्यावसायिक पार्टनर पर गोली चलाने के फरार आरोपी पकड़े गए, दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच(स्पेशल ऑपरेशन स्क्वाड) के ACP उदयबीर सिंह बिधूड़ी की टीम ने धरा

नई दिल्ली। राजधानी के जनकपुरी इलाके में पिछले माह रुपयों की लेन-देन पर हुए विवाद में अपने व्यावसायिक पार्टनर कंवलजीत पर जानलेवा हमला करने के दो प्रमुख आरोपियों नवीन उर्फ ढिल्लू व आशीष उर्फ कुक्कू को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनमे नवीन के पास से एक पिस्टल व तीन जिंदा कारतूस की बरामदगी हुई है। निःसंदेह यह दिल्ली पुलिस की एक बड़ी कामयाबी है।

पुलिस टीम की गिरफ्त में दोनो आरोपी


यह कामयाबी मिली है, दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच(स्पेशल ऑपरेशन स्क्वाड) के ACP उदयबीर सिंह बिधूड़ी के निर्देशन तथा क्राइम ब्रांच(SOS-2) के इंस्पेक्टर मनोज त्यागी के नेतृत्व में गठित एक विशेष पुलिस टीम को। पुलिस टीम में सब इंस्पेक्टर सुशील कुमार, तरुण राणा, ASI अनिल, जगबीर, हेड कांस्टेबल प्रदीप गोधरा, राजेश, देवेंद्र व कांस्टेबल अमित शामिल थे। पुलिस टीम ने दोनो आरोपियों को रोहिणी इलाके से गिरफ्तार किया है। लेकिन कड़ी मशक्कत के बाद।

ACP उदयबीर सिंह बिधूड़ी(कुशल निर्देशन)

गिरफ्तार दोनो आरोपी क्रमश 25 वर्षीय नवीन उर्फ ढिल्लू व 28 वर्षीय आशीष उर्फ कुक्कू मूल रूप से हरियाणा के झज्जर के रहने वाले हैं।
बहरहाल पुलिस तफ्तीश जारी है।