बिहार: महागठबंधन के तीसरे घटक वीआईपी भी आउट

  • अरविन्द/अभय

पटना(एजेंसी)। बिहार में महागठबंधन के तीसरे घटक वीआईपी भी इससे बाहर हो गया है।
वीआईपी सुप्रीमों मुकेश सहनी ने यहां प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस आशय की घोषणा की। इससे पहले हम एवं रालोसपा अलग हो चुकी है।इन तीनों के महागठबंधन से आउट होने की संभावना लोक सभा चुनाव परिणाम के बाद से ही तय माना जा रहा था।
श्री सहनी ने राजद पर पीठ में छुरा घोंपने का आरोप लगाया है।अब उनकी पार्टी राज्य की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में है।एल.एस।