दिल्ली: पॉश इलाके में जुआ खेल रहे तीन महिलाएं सहित 18 सफेदपोश गिरफ्तार, लाजपतनगर सब डिवीजन के ACP मनोज सिन्हा के निर्देशन व लाजपतनगर SHO धर्म देव के नेतृत्व में गठित टीम की कामयाबी

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने राजधानी के पॉश इलाकों में शुमार लाजपतनगर स्थित एक फ्लैट से तीन महिलाओं सहित 18 सफेदपोशों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। मौके से 7 लाख 10 हजार रुपये नकद, जुआ खेलने में इस्तेमाल प्लास्टिक के 1197 सिक्के के आलावा प्लेइंग कार्ड्स भी बरामद हुए हैं। निःसंदेह यह दिल्ली पुलिस की एक बड़ी कामयाबी है।

ACP मनोज कुमार सिन्हा

यह कामयाबी मिली है, लाजपतनगर सब डिवीजन के ACP मनोज कुमार सिन्हा के निर्देशन तथा लाजपतनगर थाने के SHO इंस्पेक्टर धर्म देव के नेतृत्व में गठित एक विशेष पुलिस टीम को। पुलिस टीम में लाजपतनगर थाने की ATO इंस्पेक्टर कामिनी गुप्ता, सब इंस्पेक्टर पूरण, PSI राहुल, हेड कांस्टेबल मुकेश, कांस्टेबल राजपाल, नवल, किशोर, भरत, नवरंग, अभिषेक व तेज-तर्रार महिला कांस्टेबल अंजली शामिल थी।

SHO इंस्पेक्टर धर्म देव

खबर के अनुसार लाजपतनगर थाने की पुलिस को विश्वस्त मुखबिर से सूचना मिली, कि सी-85, लाजपतनगर-2, दिल्ली में बड़े पैमाने पर जुआ खेला जा रहा है। इस सूचना पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई कर, वहां से तीन महिलाओं सहित 18 लोगों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
बहरहाल पुलिस तफ्तीश जारी है।