बिहार में मुख्यमंत्री पद के दावेदार हेलीकॉप्टर से प्रचार में जुटे

  • ई.मुकेश कुमार/अरविन्द कुमार

पटना(एजेंसी)। बिहार में कोरोना संकट को भूलकर लोग पूरी तरह से चुनावी रंग में रंग गए हैं। लोग इस तरह से चुनावी समर में कूद गए हैं, जैसे सबकुछ सामान्य है।
दलों के प्रत्याशियों के अलावा कई हस्तियां चुनाव मैदान में हैं।मिथिला के कुछ क्षेत्रों में नेताओं के पीए भी जंग में कूद पड़े हैं।
बिहार में पहली बार आधे दर्जन से अधिक घोषित-अघोषित मुख्यमंत्री के दावेदारों के हेलीकॉप्टर प्रचार अभियान में लगे हैं।
इस अभियान में निवर्तमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अलावा राजद सुप्रीमों तेजस्वी यादव, पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा, जनप्रिय नेता एवं जाप प्रमुख पप्पू यादव और कभी नीतीश कुमार के करीबी रहे पूर्व एमएलसी विनोद चौधरी की पुत्री पुष्पम प्रिया शामिल हैं। मिथिला के लोग कांग्रेस अध्यक्ष डॉ.मदन मोहन झा को भी इस पद के हकदार मान रहे हैं।
हालांकि डॉ.झा परिषद् के लिए चुनाव मैदान में हैं। आगामी 22 अक्टूबर को परिषद् के लिए मतदान होगा। मई महीने में ही इनका कार्यकाल खत्म हो गया था।
लोजपा का मुख्यमंत्री बना तो कभी नीतीश कुमार की कैबिनेट में मंत्री रही डॉ.रेणु कुशवाहा लोगों की पसंद में अब्बल पर हैं।वह खगड़िया विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहीं हैं।एल.एस।