उत्तरप्रदेश: देवरिया से भाजपा प्रत्याशी का डोर टू डोर अभियान

देवरिया(एजेंसी)। उत्तर प्रदेश के देवरिया विधान सभा से भाजपा प्रत्याशी डॉ.सत्य प्रकाश मणि त्रिपाठी ने अपने प्रचार को तेज करते हुए डोर टू डोर अभियान शुरू कर दिया है।
प्रदेश की देवरिया सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं। यहां मतदान 3 नवंबर को होगा।
भाजपा प्रत्याशी डॉ. त्रिपाठी मतदाताओं से संपर्क के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं।वह रोज मतदाताओं के घर घर पहुंच रहे हैं।
डॉ.त्रिपाठी संत विनोबा पीजी कालेज में राजनीति शास्त्र विभाग के अध्यक्ष हैं। इससे पहले डॉ.त्रिपाठी 2000 से 2005 तक जिला पंचायत सदस्य रह चुके हैं। वह 2002 के विधान सभा के चुनाव में गौरीबाजार विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़ चुके हैं।
इस उपचुनाव में डॉ. सत्य प्रकाश के खिलाफ प्रदेश की राजनीति में सक्रिय लगभग सभी दलों ने प्रत्याशी खड़े किये हैं। एल.एस।