बिहार: दरभंगा जिले में 9 सीटों पर राजग व 1 सीट पर महागठबंधन की जीत

  • प्रमोद/नजीम

दरभंगा(एजेंसी)। मिथिलांचल में दरभंगा जिले में नौ सीटों पर राजग एवं एक सीट पर महागठबंधन की जीत हुई है।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार दरभंगा शहरी विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के संजय सरावगी ने राजद के अमरनाथ गामी को हराया है।
दरभंगा ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से राजद के ललित यादव ने जदयू के फराज फातमी को हराया है।
बेनीपुर विधानसभा में जदयू के प्रो.विनय कुमार चौधरी ने कांग्रेस के मिथिलेश कुमार चौधरी को हराया है।
केवटी विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के मुरारी मोहन झा ने राजद के अब्दुल बारी सिद्दिकी को हराया है।
अलीनगर विधानसभा क्षेत्र से विकासशील इंसान पार्टी के मिश्री लाल यादव ने राजद के विनोद मिश्रा को हराया है।
हायाघाट विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के रामचंद्र प्रसाद ने राजद के भोला यादव को हराया है।
कुशेश्वरस्थान विधानसभा क्षेत्र से जदयू के शशिभूषण हजारी ने कांग्रेस के डॉ. अशोक कुमार को हराया है।
गौरा बौराम विधानसभा क्षेत्र से विकासशील इंसान पार्टी की स्वर्णा सिंह ने राजद के अफजल अली खान को हराया है।
जाले विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के जीवेश कुमार ने कांग्रेस के मशकूर रहमान उस्मानी को हराया है।
बहादुरपुर विधानसभा क्षेत्र से जदयू के मदन सहनी ने राजद के रमेश चौधरी को हराया है।एल.एस।