बिहार: आर सी पी सिंह बने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष

– ई.मुकेश/नजीम

पटना(एजेंसी)। सांसद राम चंद्र प्रसाद सिंह(आर.सी.पी.सिंह)को जदयू का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। वह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के स्थान पर पार्टी प्रमुख बनाये गए हैं।
भारतीय प्रशासनिक सेवा के पूर्व अधिकारी रहे श्री सिंह को यहां पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में अध्यक्ष बनाया गया। वह वर्षो से श्री कुमार के साथ जुड़े हुए हैं।वर्तमान में श्री सिंह राज्य सभा के सदस्य हैं।एल.एस।