दिल्ली: ‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस’ पर विप्र फाउंडेशन की विशेष तैयारी

– उषा पाठक (वरिष्ठ पत्रकार)

नई दिल्ली(एजेंसी)। ‘अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस’ पर महिलाओं का दिल्ली में कल भव्य समागम का आयोजन किया गया है।
इस कार्यक्रम का आयोजन विप्र फाउंडेशन ने किया है और इसका नाम श्रीअभ्युदय उत्सव दिया गया है।
नई दिल्ली के छतरपुर स्थित आध्यात्म साधना केन्द्र में आयोजित इस कार्यक्रम में विप्र से जुडी देशभर की महिलाएं भाग लेंगी।
कार्यक्रम की स्वागताध्यक्ष एवं राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष ममता शर्मा ने बताया कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में संगठन का यह महत्वपूर्ण प्रयास हैं।
उन्होंने बताया कि इस उत्सव की मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की धर्मपत्नी डॉ. मल्लिका नड्डा होगी, जबकि विशिष्ट अतिथि उच्चतम न्यायालय की पूर्व न्यायाधीश ज्ञानसुधा मिश्रा होंगी। मुख्य वक्ता के रूप में सांसद प्रियंका चतुर्वेदी, रीता बहुगुणा जोशी एवं रीति पाठक को आमंत्रित किया गया हैं। कार्यक्रम में महिला आयोग की राष्ट्रीय अध्यक्ष रेखा शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद होंगी।
आयोजन की संयोजक चंद्रकांता राजपुरोहित ने बताया कि कार्यक्रम के युवा सम्मान, संस्कार स्वावलम्बन (कन्या विवाह से सम्बन्धित कार्य योजना का शुभारंभ), पारम्परिक गीतमाला, प्रेरक वक्तव्य और रात्रि में सुप्रसिद् राजस्थानी गाायिका सीमा मिश्रा की रंगारंग प्रस्तुति प्रमुख आकर्षण होंगे।एल.एस।