झारखंड: वरिष्ठ पत्रकार सिन्हा को ‘लोहिया स्मृति राष्ट्रीय पत्रकारिता पुरस्कार’ देने की घोषणा

-आशा मिश्रा

रांची(एजेसीं)। झारखंड के वरिष्ठ पत्रकार अनुज कुमार सिन्हा को ‘स्वर्गीय राम मनोहर लोहिया स्मृति राष्ट्रीय पत्रकारिता पुरस्कार’ प्रदान किया जायेगा।
श्री सिन्हा को यह पुरस्कार मारवाड़ी युवा मंच द्वारा आगामी 21 मार्च को ओडिशा के पुरी में आयोजित कार्यक्रम में प्रदान किया जायेगा। वह लोकप्रिय हिंदी दैनिक प्रभात खबर के कार्यकारी संपादक हैं।
कार्यक्रम के समन्वयक पंकज जालान ने आज यहां इस आशय की जानकारी दी। दो अन्य क्षेत्रों के लिए भी पुरस्कार की घोषणा की गयी है।एल.एस।