दिल्ली: आजादी महापुरुषों की देन- रागिनी

नई दिल्ली(एजेंसी)। पूर्वी दिल्ली की भाजपा नेत्री एडवोकेट रागिनी सिंह ने आज कहा कि आजादी हजारों लोगों की कुर्बानी एवं महापुरुषों के त्याग का परिणाम है।
श्रीमती सिंह यहां ब्राह्मण महासभा-न्यू अशोक नगर के द्वारा आयोजित झंडोत्तोलन कार्यक्रम को संबोधित कर रहीं थी। इस मौके पर संगठन के अध्यक्ष संजय भारद्वाज एवं यूनाइटेड इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के दिल्ली प्रदेश इकाई के कार्यकारीं अध्यक्ष रवि सिंह भी मौजूद थे।
मानव अधिकार अपराध नियंत्रण संगठन के द्वारा आयोजित झंडोत्तोलन कार्य क्रम में संगठन के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अशोक डेढ़ा, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष राकेश पाल, उपाध्यक्ष रवि सिंह, महासचिव सुभाष शर्मा एवं अन्य पदाधिकारी गण मौजूद थे।एल.एस.