दिल्ली: यूपी चुनाव में ‘लोसपा’ का दम खम से उतरने का ऐलान

नई दिल्ली(एजेंसी)। लोक समाज पार्टी (लोसपा)के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरी शंकर शर्मा ने आज कहा कि उनकी पार्टी लोसपा आगामी उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में पूरे दम ख़म के साथ मैदान में उतरेगी और वहां अगली सरकार के निर्माण में अहम् भूमिका अदा करेगी।
श्री शर्मा यहां पार्टी के केंद्रीय कार्यालय सोनिया विहार में स्वतंत्रता दिवस पर झंडारोहण के बाद बातचीत में यह जानकारी दी। कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एडवोकेट वी के शर्मा, मजदूर सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश कुमार सेन, उपाध्यक्ष हरि शंकर तिवारी, दिल्ली पुलिस में एएसआई सूर्योदय पांडे, दिल्ली पुलिस से सेवा निवृत अधिकारी घूरे सिंह एवं सामाजिक कार्यकर्ता कैलास झा मौजूद थे।
उच्चतम न्यायालय के अधिवक्ता श्री शर्मा ने कहा कि इसके लिए जोर शोर से तैयारियां चल रही है।उन्होंने संकेत दिया कि जरुरत पड़ी तो समान विचार धारा वाले दलों के साथ गठबंधन भी किया जा सकता है ताकि फिरकापरस्त एवं जातिवादी दलों को पूरे सूबे से खदेड़ा जा सके।एल.एस.