दिल्ली: साथी सहित धरे गए ‘सलमान गिरोह’ के मास्टरमाइंड से 11 मामले खुले, साउथ ईस्ट डिस्ट्रिक्ट की डीसीपी ईशा पांडेय के मार्गदर्शन में ACP मनोज सिन्हा, SI अमित, HC संजय व CT विकास की टीम ने पकड़ा

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने राजधानी के विभिन्न इलाकों में ‘वाई-फाई राउटर व ऑप्टिकल नेटवर्क स्विच’ की चोरी में संलिप्त ‘सलमान गिरोह’ का खुलासा करते हुए, गिरोह के तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए अपराधियो से चोरी की दो बाइक, 51 वाई-फाई राउटर व ऑप्टिकल नेटवर्क स्विच की बरामदगी के साथ, 11 सनसनीखेज मामलों का खुलासा हुआ है। निःसंदेह यह दिल्ली पुलिस की एक बड़ी कामयाबी है।

डीसीपी ईशा पांडेय(कुशल मार्गदर्शन)

यह कामयाबी मिली है, साउथ ईस्ट डिस्ट्रिक्ट की डीसीपी ईशा पांडेय के मार्गदर्शन, लाजपत नगर सब डिवीजन के ACP मनोज सिन्हा के निर्देशन तथा पुलिस पोस्ट जंगपुरा के इंचार्ज सब इंस्पेक्टर अमित कुमारुन्दर के नेतृत्व में गठित एक विशेष पुलिस टीम को। पुलिस टीम में तेज-तर्रार हेड कांस्टेबल संजय व कांस्टेबल विकास शामिल थे।

ACP मनोज सिन्हा

पकड़े गए आरोपियों की पहचान गिरोह के मास्टरमाइंड 24 वर्षीय मोहम्मद सलमान, पुत्र अख्तर हुसैन, निवासी उस्मानपुर (दिल्ली), 22 वर्षीय मोहम्मद सुहैल, पुत्र वकील अहमद, निवासी ज़ाकिर नगर, जामिया (दिल्ली) और 34 वर्षीय अर्जुन, पुत्र करण सिंह, निवासी जैतपुर (दिल्ली) के रूप में हुई है। इनमे अर्जुन गिरोह का मुख्य रिसीवर है।

पुलिस टीम की गिरफ्त में आरोपी

भोगल इलाके से गिरफ्तार उपरोक्त आरोपियों की जहां तक आपराधिक फेहरिस्त की बात है, इनमे गिरोह सरगना मोहम्मद सलमान के खिलाफ लूट व आर्म्स एक्ट के मुकदमे विभिन्न थानों में पहले से दर्ज हैं।
बहरहाल पुलिस टीम की तफ्तीश जारी है।