दिल्ली: दो इनामी दुर्दांत अपराधियों की गिरफ्तारी से 5 मामले खुले, क्राइम ब्रांच के ACP नरेंद्र सिंह बेनीवाल के निर्देशन में इंस्पेक्टर संदीप सिंह, SI संजीव गुप्ता, ASI जोगेंद्र, संजीव मलिक, HC नितेश व CT नवीन की कामयाबी

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने इनामी/शातिर अपराधी आरिफ व योगेश को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी से 5 संगीन मामलों का खुलासा हुआ है। निःसंदेह यह दिल्ली पुलिस की एक बड़ी कामयाबी है।
यह कामयाबी मिली है, दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच (NR-2) के ACP नरेंद्र सिंह बेनीवाल के निर्देशन तथा इंस्पेक्टर संदीप सिंह के नेतृत्व में गठित एक विशेष पुलिस टीम को। पुलिस टीम में तेज-तर्रार सब इंस्पेक्टर संजीव गुप्ता, थानेदार जोगेंद्र, संजीव मलिक, हेड कांस्टेबल नितेश और कांस्टेबल नवीन शामिल थे। पुलिस टीम को यह कामयाबी मिली है, लेकिन कड़ी मशक्कत के बाद।

ACP नरेंद्र सिंह बेनीवाल (कुशल निर्देशन(

पकड़े गए दुर्दांत इनामी अपराधियों की पहचान आरिफ (निवासी- निहाल विहार, दिल्ली) और योगेश (निवासी – सावदा, दिल्ली) के रूप में हुई है।

पुलिस टीम की गिरफ्त में आरोपी

बता दें कि उपरोक्त दोनो अपराधियों पर 20-20 हज़ार रुपये का इनाम घोषित था। वहीं इनमे Ps मुंडका में दर्ज एक मामले में कोर्ट द्वारा भगोड़ा घोषित आरिफ के खिलाफ पहले से 5 संगीन मामले दर्ज हैं।
बहरहाल पुलिस टीम की तफ्तीश जारी है।