दिल्ली: लग्जरी वाहनों की चोरी में संलिप्त अन्तर्राज्यीय गैंग का खुलासा, क्राइम ब्रांच (NR-1) के ACP विवेक त्यागी की टीम की कामयाबी

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने लग्जरी गाड़ियों की चोरी में संलिप्त अन्तर्राज्यीय ‘गोरा गैंग’ के मास्टरमाइंड को उसके एक अन्य प्रमुख सहयोगी के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
पकड़े गए अन्तर्राज्यीय शातिर अपराधियों से चोरी की बाइक व लग्जरी कार की बरामदगी के साथ, कई मामलों के खुलासे की खबर भी आ रही है। निःसंदेह यह दिल्ली पुलिस की एक बड़ी कामयाबी है।
यह कामयाबी मिली है, दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच (NR-1) के ACP विवेक त्यागी के निर्देशन तथा इंस्पेक्टर सतीश मलिक के नेतृत्व में गठित एक विशेष पुलिस टीम को। पुलिस टीम में तेज तर्रार थानेदार ब्रह्मदेव, प्रेमवीर, अशोक, प्रेम, हेड कांस्टेबल नितिन, नवल, विकास, राज आर्यन और आजाद सिंह शामिल थे। पुलिस टीम को यह कामयाबी मिली है। लेकिन कड़ी मशक्कत के बाद।

ACP विवेक त्यागी

पकड़े गए अपराधियों की पहचान गिरोह के मास्टरमाइंड धरमिंदर उर्फ गोरा व भूपिंदर सिंह उर्फ बिन्दा के रूप में हुई है। दोनो आरोपी पंजाब के रहने वाले बताए जाते हैं।
बहरहाल पुलिस टीम की तफ्तीश जारी है।