झारखंड: चंदन झा बने बोकारो के पुलिस कप्तान

रांची। झारखंड कैडर के 2011 बैच के आईपीएस अधिकारी चंदन कुमार झा बोकारो डिस्ट्रिक्ट के नए पुलिस कप्तान बनाये गए हैं। बता दें, झा इस वक्त राज्यपाल के परिसहाय थे।
उल्लेखनीय है कि बोकारो के पूर्व SP पी मुरुगन के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के बाद यहां SP के पद पर स्थायी पोस्टिंग नही की गई थी।
जैप-चार की कमांडेंट सुजाता कुमारी वीणापाणि के पास इस डिस्ट्रिक्ट का अतिरिक्त प्रभार था।