बिहार: मिथिला विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति एस.के.सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामलों की जांच तीन सदस्यीय कमेटी करेगी:राज्यपाल

पटना,10 जून 2020(एजेंसी)।बिहार के राज्यपाल फागु चौहान ने मिथिला विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति एस.के.सिंह के खिलाफ लगे भ्रष्टाचार के मामलों की जांच के लिए संयुक्त सचिव आर.के.सिन्हा की अध्यक्षा में तीन सदस्यीय नयी कमेटी बनायी है।
बिहार राजभवन की ओऱ से जारी एक आदेश में इस आशय की जानकारी दी गयी है। इससे पहले भी तीन सदस्यीय जाँच कमेटी गठित की गयी थी,जो कोरोना संकट को लेकर जारी लॉकडाउन की वजह से जाँच नहीं कर पायी थी।
राज्यादेश के अनुसार इस नयी जांच कमेटी में श्री सिन्हा के अलावा राजभवन के दो विशेष कार्य अधिकारियों को भी शामिल किया गया है।
पूर्व कुलपति के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ.मदन मोहन झा एवं दरभंगा के पूर्व सांसद क्रीति झा आजाद ने जोर शोर से उठाया था।
डॉ.सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामलो की एक लंबी कड़ी है,जिनमें और कई लोग शामिल हैं।डॉ.सिंह की नियुक्ति से एक खास जगह से बिहार में नियुक्त कुलपतियों पर भी सवाल खड़े किये गए हैं,जिस वजह से नीतीश सरकार की भी किरकिरी हुई है।
इस बीच विभिन राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों ने डॉ.सिंह का पासपोर्ट तुरंत सीज करने की मांग की है। आशंका जताई गई है,कि वे जाँच का सामना करने के वजाय देश से भाग सकते हैं।
उल्लेखनीय है ,कि पहले भी इसी विश्वविद्यालय के एक पूर्व कुलपति को भ्रष्टाचार के मामलों में गिरफ्तार किया जा चुका है।