दिल्ली: नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति से बच्चों मे खुशहाली

नई दिल्ली(ई.मुकेश/नजीम)।केंद्र सरकार ने नई शिक्षा नीति 2020 को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही एचआरडी का नाम बदलकर शिक्षा मंत्रालय कर दिया गया है। 34 साल बाद शिक्षा नीति में बदलाव किया गया है। इससे बच्चों में खुशहाली है।
प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता हुई कैबिनेट की बैठक में इसे मंजूरी दी गयी है। यह जानकारी केंद्रीय मंत्री सर्वश्री प्रकाश जावड़ेकर और डॉ रमेश पोखरियाल निंशक ने दी।
श्री जावड़ेकर ने कहा कि नया अकादमिक सत्र सितंबर-अक्टूबर में शुरू होने जा रहा है और सरकार का प्रयास पॉलिसी को इससे पहले लागू करने का है।
इस दौरान उच्च शिक्षा सचिव अमित खरे ने कहा शिक्षा में कुल जीडीपी का अभी तक 4.4% खर्च हो रहा है, लेकिन उसे 6% करने की दिशा में हम आगे बढ़ रहे हैं।
उल्लेखनीय है, कि 34 साल से शिक्षा नीति में कोई बदलाव नहीं हुआ था। राजीव गांधी के शासनकाल में वर्ष 1986 में राष्ट्रीय शिक्षा नीति बनाई गई थी और इसे 1992 में संशोधन किया गया था।