बिहार: भाजपा कार्यालय पर प्रदर्शन कर रहे जाप कार्यकर्ताओं पर हमला

– इं. मुकेश /अरविंद

पटना(एजेंसी)। बिहार की राजधानी पटना में भाजपा कार्यालय पर आज प्रदर्शन कर रहे पूर्व सांसद पप्पू यादव की अगुवाई वाली जन अधिकार पार्टी (जाप) कार्यकर्ताओं पर हमला किया गया। जिसमें कई लोगों को गंभीर चोटें आई हैं।
इस घटना की निंदा करते हुए पार्टी प्रमुख श्री यादव ने दोषियों पर शीघ्र प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा है कि इस घटना से भाजपा के लोगों की मानसिकता उजागर हो गयी है।
उन्होंने यह भी कहा है, कि अगर कार्रवाई नहीं की गयी, तो वह अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे। एल .एस।