छत्तीसगढ़: कामरेड रामदेव गुप्ता के निधन से शोक

– सनंत/नजीम

जांजगीर(छत्तीसगढ़)(एजेंसी)। कामरेड रामदेव गुप्ता का छत्तीसगढ़ के जांजगीर में गत शनिवार को निधन हो गया। वह 78 वर्ष के थे।
दिवंगत गुप्ता के पारिवारिक सूत्रों ने आज यहां इस आशय की जानकारी दी। उनके परिवार में पत्नी देवांची देवी के अलावा तीन पुत्रों बी.डी. गुप्ता, अमरेन्द्र, शैलेन्द्र एवं पुत्री नीलम हैं।एन.डी.पी. ऍफ़.के संस्थापक अध्यक्ष रहे श्री गुप्ता यहां सीतादेवी आश्रम में रहते थे।
पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष सुलतान कुरैशी एवं उपाध्यक्ष बाबू मुन्ना सहित अनेक लोगों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि दिल्ली में शीघ्र ही शोक सभा का आयोजन किया जायेगा।एल.एस।