दिल्ली: सूर्य को अर्ध्य देने के साथ छठ पर्व शुरू

नई दिल्ली-पटना(एजेंसी)। डूबते सूर्य को अर्ध्य देने के साथ ही सूर्योपासना का महापर्व ‘छठ’ शुरू हो गया।
देश-विदेश में पूर्वांचलवासियों द्वारा छठ पर्व मनाये जाने की खबर है।
कोरोना संकट की वजह से इस वर्ष राजधानी दिल्ली एवं
आसपास के लोगों ने छठ पर्व अपने-अपने घरों में मनाया।ऐतिहासिक यमुना नदी के किनारे इस वर्ष छठ पर्व मनाने पर पावंदी लगायी गई है।
क्रोसिंग स्थित अजनारा अपार्टमेंट में समाजसेवी विजय झा की अगुवाई में इसका आयोजन किया गया।
पटना से मिली खबर के अनुसार राज्य के विभिन्न हिस्सों में छठ पर्व शुरू हो चुका है। मधुबनी जिले के भेजा ग्राम में मिथिला के जाने माने समाज सेवी अरविंद पाठक की अगुवाई में छठ पर्व मनाया जा रहा है।एल.एस।