दिल्ली: ‘सैल्यूट तिरंगा’ का देश के सौ स्थानों पर कार्यक्रम की जोरदार तैयारी

– रमण/नजीम

नई दिल्ली(एजेंसी)। राष्ट्रीय स्वाभिमान अभियान से जुड़ी संस्था” सैल्यूट तिरंगा” का गणतंत्र दिवस के अवसर पर देश के सौ से अधिक स्थानों पर झंडारोहण एवं अन्य कार्यक्रमों की जोरदार तैयारियां चल रही है।
संस्था के अध्यक्ष राजेश झा ने आज यहां इस आशय की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए टास्क फोर्स बनाया गया है, जिसे जिम्मेदारियां दी गयी है। इस दिन देशभर में संस्था से जुड़े लोग अलग-अलग स्थानों पर भव्य कार्यक्रम में झंडारोहण करेंगे।इसके साथ ही मेडिकल कैम्प लगाये जायेंगे। बच्चों एवं बुजुर्गों के लिए भी कार्यक्रम होंगे।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को व्यापक रूप देनें के लिए संगठन के सभी राज्य यूनिटों को जिम्मेदारियां दी गयी है और वे इसे सफल बनाने में लगे हैं।एल.एस।