नई दिल्ली। राजधानी की नई दिल्ली डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने ‘वैवाहिक धोखाधड़ी’ करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा करते हुए गिरोह के मास्टरमाइंड सहित उसके एक अन्य प्रमुख सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है। निःसंदेह यह दिल्ली पुलिस की एक बड़ी कामयाबी है।

यह कामयाबी मिली है, नई दिल्ली डिस्ट्रिक्ट के DCP देवेश महला के मार्गदर्शन, पार्लियामेंट स्ट्रीट सब डिवीजन के ACP विशेष छत्तरवाल के निर्देशन तथा पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने के SHO इंस्पेक्टर मनोज भाटिया के नेतृत्व मे गठित एक विशेष पुलिस टीम को।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान गिरोह के मास्टरमाइंड 31 वर्षीय अभिनव सिंह, निवासी छतरपुर (दिल्ली) और उत्तरप्रदेश के साहिबाबाद निवासी करण शर्मा के रूप मे हुई है।

बता दें कि उपरोक्त आरोपियों मे अभिनव सिंह एक आदतन अपराधी है, जो पहले भी धोखाधड़ी के मामले मे गिरफ्तार हो चुका है और पैरोल पर आने के बाद से फरार था।
यह वह अपराधी हैं, जो वैवाहिक वेबसाइटों के माध्यम से शादी का झांसा देकर तलाकशुदा महिलाओं को अपना निशाना बनाते थे। इनका आपराधिक मुख्य कार्यक्षेत्र दिल्ली एनसीआर सहित जयपुर, नोएडा, इंदौर, लुधियाना के अलावा कई प्रनुख शहर थे, जहां की महिलाओं को यह गिरोह अपना मुख्य शिकार बनाता था। इस बात की स्वीकारोक्ति उपरोक्त दोनो आरोपियों ने की है।
पुलिस टीम के हत्थे चढ़े दोनो अरोपियों से लाखों रुपयों के आभूषण, 64 हजार नकद रुपए, दो मोबाइल फोन व वारदात मे इस्तेमाल की गई हुंडई वर्ना की बरामदगी हुई है।
बहरहाल पुलिस टीम की तफ्तीश जारी है।
