दिल्ली: इमारत मे लगी भयावह आग की लपटों के बीच अंदर फंसे 5 लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर ‘देवदूत बनी, दिल्ली पुलिस’

Ps नबी करीम SHO इंस्पेक्टर गुलशन नागपाल (असाधारण साहस का परिचय)

नई दिल्ली। नबी करीम थाना इलाके मे स्थित ‘पल्लवी पैलेस होटल’ मे बीती रात लगी भीषण आग की तेज लपटों के बीच अपनी जान की परवाह किये बगैर Ps नबी करीम के SHO इंस्पेक्टर गुलशन नागपाल ने अपने कांस्टेबल फेरु, संजय व मुकुल के सहयोग से होटल के अंदर फंसे पांच लोगो को समय रहते सुरक्षित बाहर निकालकर अनुकरणीय साहस का परिचय दिया है।
खबर के अनुसार बीती रात उक्त होटल मे अचानक आग लग गई। आग का मंजर इतना भयावह था, कि आग की तेज लपटों ने कुछ ही पल मे होटल को पूरी तरह अपने आगोश मे ले लिया।8
हादसे के वक्त होटल के अंदर कई मेहमान मौजूद थे, जो बदहवास अवस्था मे बार-बार मे अपने बचाव व मदद की गुहार लगा रहे थे। वह सभी खुद से होटल से बाहर निकल पाने लाचार थे, क्योंकि होटल के मुख्य दरवाजे पर आग की लपटें विकराल स्थिति मे थी।
इसी बीच हादसे की सूचना मिलने पर Ps नबी करीम के SHO इंस्पेक्टर गुलशन नागपाल अपने कांस्टेबल फेरु, संजय व मुकुल के साथ फौरन मौके पर पहुंचकर पीड़ितों की बचाव की कोशिश मे लग गए।

जान की बाजी लगाकर हादसे के शिकार लोगो को बचाने वाला पुलिस दल

बचाव के क्रम मे पुलिस वाले बगल की इमारत से हादसे के शिकार उक्त होटल की छत पर पहुंचे और अंदर फंसे पांच मेहमानों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

Ps नबी करीम SHO इंस्पेक्टर गुलशन नागपाल (अदम्य साहस का परिचय)

हादसे मे पांच लोगों को बचा लिया गया। जबकि तीन व्यक्ति घायल/जले हुए अवस्था मे पाए गए, जिनकी पहचान 36 वर्षीय विनोद, 32 वर्षीय बसंत कुमार और 36 वर्षीय हितेश के रूप मे हुई है। घायलों की चिकित्सा जारी है।
सूत्रों के अनुसार प्रथम दृष्टया हादसे का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जाता है। बहरहाल इस बारे में जांच जारी है।