दिल्ली: स्वच्छता रोकेगी कोरोना को: इंस्पेक्टर राजीव

July 9, 2020 vivekanand 0

नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के मधु विहार थाना प्रांगण में लाड़ली फाउंडेशन ने दिल्ली पुलिस द्वारा चलाये जा रहे स्वच्छता पखवाड़ा के तहत स्थानीय निवासियों […]

बिहार चुनाव में मिथिला के लोग दिशा तय करेंगे: पाठक

June 24, 2020 vivekanand 0

मधुबनी,24 जून 2020(एजेंसी)।प्रसिद्ध समाजसेवी एवं कई राष्ट्रीय जनांदोलनों के अगुवा रहे अरविन्द पाठक ने आज कहा कि मिथिलावादी पार्टियां इस बार बिहार में सत्ता तय […]

बिहार: मिथिला विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति एस.के.सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामलों की जांच तीन सदस्यीय कमेटी करेगी:राज्यपाल

June 10, 2020 vivekanand 0

पटना,10 जून 2020(एजेंसी)।बिहार के राज्यपाल फागु चौहान ने मिथिला विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति एस.के.सिंह के खिलाफ लगे भ्रष्टाचार के मामलों की जांच के लिए संयुक्त […]

बिहार में चुनाव पूर्व जातीय हिंसा का खेल!

May 30, 2020 vivekanand 0

-डॉ.समरेन्द्र पाठक वरिष्ठ पत्रकार एवं चिंतक बिहार में चुनावी रंजिश , जातीय हिंसा एवं नरसंहार का पुराना इतिहास रहा है। वर्ष 1977 में बेलछी नरसंहार […]

बिहार में सत्तारूढ़ जदयू दोनो सदनों में दूसरे दर्जे का दल बना

May 24, 2020 vivekanand 0

-डॉ.समरेन्द्र पाठक (वरिष्ठ पत्रकार एवं चिंतक) नयी दिल्ली। बिहार विधान परिषद में 12 सदस्यों के मनोनयन को लेकर लॉवी तेज हो गयी है। इसके साथ […]

दिल्ली: जब देवदूत बने डीपी के दो जवान!

April 17, 2020 vivekanand 0

नई दिल्ली। कोरोना पर अंकुश के लिये किए गए लॉक डाउन के बीच एक तरफ जहां देश भर की पुलिस लोगों की तरह-तरह से मदद कर रही है। वहीं देश की राजधानी दिल्ली की मंगोलपुरी थाने के दो जवानों ने आउटर रिंग रोड स्थित फ्लाईओवर से कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश करने वाले एक युवक की जान बचाई है।
खबर के अनुसार गुरुवार की रात को मंगोलपुरी थाना इलाके के आउटर रिंग रोड स्थित वेस्ट एनक्लेव चौक पर बने एलिवेटेड फ्लाईओवर पर गश्त कर रहे मंगोलपुरी थाने के 2 कॉन्स्टेबल जयप्रकाश और धीरज को एक व्यक्ति के चिल्लाने और रोने की आवाज सुनाई दी, जिसके बाद दोनों ने जब आसपास देखा तो फ्लाईओवर की दीवार से नीचे की तरफ एक व्यक्ति लटका हुआ था। यह देख, दोनों पुलिसकर्मियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए बहादुरी के साथ काफी मशक्कत के बाद उस युवक को ऊपर खींच कर आखिरकार उसकी जान बचा ली।
इसी बीच नीचे खड़े लोगों ने यह सारी घटना अपने कैमरे में भी कैद कर ली और इसका वीडियो बना लिया। वही दोनों पुलिसकर्मियों ने अपनी सूझबूझ का परिचय देते हुए वहां से निकल रहे एमसीडी के ट्रक को भी फ्लाईओवर के नीचे लटके हुए युवक के नीचे खड़ा करा दिया ताकि अगर उसको बचाने के दौरान उनका हाथ फिसल भी जाए तो युवक सड़क पर गिरने की वजह उस कूड़े के ट्रक में ही गिरे, ताकि उसकी जान बच जाए।
बचाए गए युवक का नाम हरजीत सिंह है, जोकि दिल्ली के तिलक नगर इलाके का रहने वाला है। बहरहाल मंगोलपुरी थाना पुलिस के दोनों जवानों का यह काम जितना सहासिक है, उससे कहीं ज्यादा प्रशंसनीय भी है। अब ऐसे में दिल्ली पुलिस का एक और मानवीय चेहरा सामने आया है और यह दोनों पुलिसकर्मी आत्महत्या की कोशिश करने वाले युवक के लिए किसी देवदूत से कम नहीं हैं।