दिल्ली: गणतंत्र दिवस पर ‘सैल्यूट तिरंगा’ का देश के सौ स्थानों पर कार्यक्रम की घोषणा

– प्रीति/मधुवाला/नजीम

नई दिल्ली(एजेंसी)। राष्ट्रीय स्वाभिमान अभियान से जुड़ी संस्था ”सैल्यूट तिरंगा” ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर देश के सौ स्थानों पर झंडारोहण कार्यक्रम आयोजित किये जाने का निर्णय लिया है। इस बाबत तैयारियां जोर शोर से जारी है।
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं संस्था के अध्यक्ष राजेश झा ने आज यहां इस आशय की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए टास्क फोर्स बनाया गया है, जिसे जिम्मेदारियां दी गयी है। इस दिन देशभर में संस्था से जुड़े लोग अलग अलग स्थानों पर भव्य कार्यक्रम में झंडारोहण करेंगे।इसके साथ ही मेडिकल कैम्प लगाये जायेंगे। बच्चों एवं बुजुर्गों के लिए भी कार्यक्रम होंगे।
इस संस्था के पैट्रन में केंद्रीय आदिवासी मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा, लोक सभा अध्यक्षीय पैनल के सदस्य वरिष्ठ सांसद किरीट भाई सोलंकी, केंद्रीय राज्य मंत्री लोकेश प्रजापति, पूर्व मुख्य मंत्री रघुवर दास, सांसदों सर्वश्री मनोज तिवारी, सतीश दुबे, अर्जुन लाल मीणा एवं श्रीमती गीता बेन राठवा, भाजपा के वरिष्ठ नेताओं श्याम जाजू एवं डॉ. राजेंद्र फकरे सहित अनेक दिग्गज शामिल हैं।एल.एस।