दिल्ली: डॉ पाठक ‘सैल्यूट तिरंगा’ के राष्ट्रीय सलाहकार बने

नई दिल्ली(एजेंसी)। जाने माने वरिष्ठ पत्रकार डॉ.समरेन्द्र पाठक को राष्ट्रीय स्वाभिमान अभियान से जुडी संस्था “सैल्यूट तिरंगा” का राष्ट्रीय सलाहकार बनाया गया है।
यह जानकारी भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश झा ने आज यहां दी। डॉ.पाठक देश के अन्य कई प्रमुख संस्थाओं से भी जुड़े हैं।
इस संस्था के पैट्रन में केंद्रीय आदिवासी मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा, लोक सभा अध्यक्षीय पैनल के सदस्य वरिष्ठ सांसद किरीट भाई सोलंकी, केंद्रीय राज्य मंत्री लोकेश प्रजापति, पूर्व मुख्य मंत्री रघुवर दास, सांसदों सर्वश्री मनोज तिवारी, सतीश दुबे, अर्जुन लाल मीणा एवं श्रीमती गीता बेन राठवा, भाजपा के वरिष्ठ नेताओं श्याम जाजू एवं डॉ. राजेंद्र फकरे सहित अनेक दिग्गज शामिल हैं।एल.एस।