दिल्ली: लुटे गए सामानों की बरामदगी के साथ मात्र दो घंटे के अंदर धरा गया ‘कव्वा गैंग’ का मास्टरमाइंड, Ps समयपुर बादली SHO शैलेंद्र सिंह जाखड़ की टीम की कामयाबी

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने राजधानी मे घटित एक सनसनीखेज लूटकांड का खुलासा करते हुए मात्र 2 घंटे के अंदर वारदात मे संलिप्त ‘कव्वा गैंग’ के मास्टरमाइंड को लुटे गए नकदी, मोबाइल फोन व वारदात के दौरान इस्तेमाल बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया है। निःसंदेह यह दिल्ली पुलिस की एक बड़ी कामयाबी है।

SHO शैलेंद्र सिंह जाखड़ (कुशल नेतृत्व)

यह कामयाबी मिली है, आउटर नॉर्थ दिल्ली डिस्ट्रिक्ट के DCP शोभित डी सक्सेना के मार्गदर्शन, ACP फिरोज आलम के निर्देशन तथा Ps समयपुर बादली के SHO इंस्पेक्टर शैलेंद्र सिंह जाखड़ के नेतृत्व मे गठित एक विशेष पुलिस टीम को। पुलिस टीम मे SI घनश्याम, ASI नीरज राणा, हेड कांस्टेबल अनिल कुमार, अरुण, विशाल और मंजीत शामिल थे।

पुलिस टीम की गिरफ्त मे लुटेरा कव्वा

पकड़े गए शातिर लुटेरे की पहचान ‘कव्वा गैंग’ के मास्टरमाइंड 29 वर्षीय शेख मुर्शिद अली उर्फ कव्वा, पुत्र शेख हसन, निवासी – A-81/38, CD पार्क, जहांगीरपुरी (दिल्ली) के रूप मे हुई है।
धरे गए लुटेरे की जहां तक आपराधिक फेहरिश्त की बात है, उसके खिलाफ दिल्ली के विभिन्न थानों मे करीब आधा दर्जन संगीन मामले पहले से दर्ज हैं।
उल्लेखनीय है कि यह वही लुटेरा है, जिसने अपने एक शागिर्द के साथ मिलकर 16 जून की सुबह बादली इलाके मे हथियार की नोक पर गौतम कुमार नामक एक वाहन चालक के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया था।
मामले मे जहांगीर नामक एक आरोपी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का प्रयास जारी है।