दिल्ली: कैश कलेक्शन एजेंट से लूट की वारदात मे संलिप्त सभी लुटेरे धरे गए, उत्तरी जोन के Spl CP देवेश चंद श्रीवास्तव के मार्गदर्शन मे Ps समयपुर बादली SHO शैलेंद्र सिंह जाखड़ की टीम की कामयाबी

SHO शैलेंद्र सिंह जाखड़

नई दिल्ली। राजधानी के रोहिणी इलाके मे तेजधार हथियार की नोक पर एक कैश कलेक्शन एजेंट के साथ लूट की घटना को अंजाम देने वाले सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पकड़े गए आरोपियों से लूट के सामानों की बरामदगी की भी खबर है।

SHO शैलेंद्र सिंह जाखड़

यह कामयाबी मिली है, दिल्ली की उत्तरी जोन के Spl CP IPS देवेश चंद श्रीवास्तव के मार्गदर्शन, आउटर नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट के DCP हरेश्वर स्वामी के निर्देशन तथा समयपुर बादली थाने के SHO इंस्पेक्टर शैलेंद्र सिंह जाखड़ के नेतृत्व मे गठित एक विशेष पुलिस टीम को। पुलिस टीम मे तेज-तर्रार सब इंस्पेक्टर घनश्याम, हेड कांस्टेबल विशाल, सौरभ, कांस्टेबल मंजीत व कृष्ण शामिल थे। पुलिस टीम को यह कामयाबी मिली है, लेकिन कड़ी मशक्कत के बाद।

पुलिस टीम की गिरफ्त मे लुटेरेI

पकड़े गए लुटेरों की पहचान प्रशांत वर्मा, हर्ष और नीतीश कश्यप के रूप मे हुई है।
बहरहाल पुलिस टीम की तफ्तीश जारी है।