नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने राजधानी मे घटित एक ऐसे बहुचर्चित बड़ी चोरी कांड का खुलासा किया है, जिस मामले का कोई सुराग नही था। मामले मे चोरी हुए नकदी व आभूषण सहित करीब 40 रुपये रुपये मूल्य के कीमती सामानों की बरामदगी कर, वारदात को अंजाम देने वाले शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया गया है। निःसंदेह यह दिल्ली पुलिस की एक बड़ी कामयाबी है।
यह कामयाबी मिली है, पश्चिमी दिल्ली स्थित पंजाबी बाग सब डिवीजन के ACP जयप्रकाश के निर्देशन तथा कीर्ति नगर थाने के SHO महाबीर सिंह दलाल के नेतृत्व मे गठित एक विशेष पुलिस टीम को। पुलिस टीम मे तेज-तर्रार सब इंस्पेक्टर मनीष कलकल, हेड कांस्टेबल जगजीत, कांस्टेबल नवीन व कांस्टेबल नर सिंह शामिल थे।
धरे गए आरोपी की पहचान विशाल सिंह, पुत्र बिशन सिंह, निवासी गांव गंगापुर, जिला बुलंदशहर (उत्तरप्रदेश) के रूप मे हुई है।
उल्लेखनीय है कि पिछले 11 सितंबर को Ps कीर्ति नगर इलाके मे रहने वाले अंकुर भसीन के घर इस चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था, जब परिवार के सदस्य घर मे नही थे।
बहरहाल पुलिस टीम की तफ्तीश जारी है।
