![2018-02-28-10-57-29-662740966](https://policepost.in/wp-content/uploads/2018/02/2018-02-28-10-57-29-662740966-1.jpeg)
नई दिल्ली। रोहिणी जिले के नरेला थाने की पुलिस ने नौ वर्षीया बच्ची के साथ दुष्कर्म करने की आरोप में एक मौलाना(हाफिज) को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान 67 वर्षीय मोहम्मद जफीर आलम के रूप में हुई है। इसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस जांच जारी है।
मूल रूप से मुजफ्फरपुर (विहार) का रहने वाला आरोपी मोहम्मद जफीर आलम, पुत्र अब्दुल गफ्फार नरेला थाना क्षेत्र स्थित बवाना जेजे कॉलोनी के ई ब्लॉक में अपने बेटे के साथ रहता था। घर के पास ही इसने मस्जिद बना रखा था, जहां छोटे बच्चों को पढ़ाता था। इसके पास आसपास के बच्चे तालीम के लिए आते थे।
घटना रविवार की शाम की है, जब पीड़िता आरोपी हाफिज के पास पढ़ने आयी थी। जब सभी बच्चे चले गये, तो आरोपी ने किसी बहाने पीड़िता को रोक लिया। इसके बाद आरोपी हाफिज ने डरा-धमकाकर पीड़ित के साथ जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद पीड़िता जब घर जाने लगी, तो आरोपी हाफिज ने उसे घटना का जिक्र किसी अन्य से नही करने की धमकी दी थी। पीड़िता ने इस भय से घर लौटकर परिजनों को आपबीती नही बतायी।
देर रात जब पीड़िता की तबियत खराब होने लगी, तो परिजन उसे चिकित्सा के लिए अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने जानकारी दी कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ है। फिर परिजनों द्वारा पूछने पर पीड़िता ने उन्हें आपबीती बता दी। इसके बाद परिजनों ने घटना की शिकायत पुलिस में की थी।
मामला संज्ञान में आने पर नरेला थाने के SHO इंस्पेक्टर राकेश कुमार वत्स ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस बाबत मुकदमा दर्ज कर सोमवार की शाम आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
बहरहाल पीड़िता का इलाज चल रहा है। वह मानसिक सदमे में है।
Leave a Reply