नई दिल्ली। राजधानी मे वाहन चोरी की घटनाओं से दिल्ली पुलिस की नींद उड़ा रखे कुख्यात वाहन चोर गिरोह ‘घुट्टा गिरोह’ के सरगना गौरव उर्फ घुट्टी को उंसके गिरोह के एक प्रमुख सहयोगी के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। निःसंदेह यह दिल्ली पुलिस की एक बड़ी कामयाबी है।
यह कामयाबी मिली है, आउटर नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट अंतर्गत समयपुर बादली थाने के SHO इंस्पेक्टर शैलेंद्र सिंह जाखड़ के नेतृत्व मे गठित एक विशेष पुलिस टीम को। इस टीम मे हेड कांस्टेबल हरिओम व कांस्टेबल गौरव शामिल थे।
चोरी की बाइक पर GTK रोड से पकड़े गए आरोपियों की पहचान गिरोह सरगना गौरव उर्फ घुट्टी व उसके गिरोह के प्रमुख सहयोगी सचिन उर्फ छोटू के रूप मे हुई है।
बहरहाल तफ्तीश जारी है।
