नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने राजधानी मे ताबड़तोड़ लूटपाट व स्नैचिंग की घटनाओं से दिल्ली पुलिस की नींद उड़ा रखे करीब 50 से ज्यादा संगीन वारदातों मे संलिप्त दुर्दांत अपराधी इरशाद अली को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। निःसंदेह यह दिल्ली पुलिस की एक बड़ी कामयाबी है।

यह कामयाबी मिली है, आउटर नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट ऑपरेशन सेल के ACP दिनेश कुमार के निर्देशन तथा डिस्ट्रिक्ट AATS के इंचार्ज इंस्पेक्टर आनंद कुमार झा के नेतृत्व मे गठित एक विशेष पुलिस टीम को।
धरे गए कुख्यात लुटेरे की पहचान 26 वर्षीय इरशाद अली उर्फ सुकर अली उर्फ शंकर अली, पुत्र मोहम्मद सलीम, निवासी जे जे कॉलोनी, बवाना (दिल्ली) के रूप मे हुई है।

जहां तक मुठभेड़ के बाद पुलिस टीम के हत्थे चढ़े इस शातिर अपराधी की आपराधिक फेहरिस्त की बात है, वह बहुत लंबी है। इसके खिलाफ आर्म्स एक्ट, हत्या का प्रयास, लूट व स्नैचिंग सहित करीब 50 से ज्यादा संगीन मामले दिल्ली के विभिन्न थानों पहले से दर्ज हैं। इसके अलावा यह कई मामलों मे वांछित था।
उपरोक्त अपराधी को दिल्ली के नरेला इंडस्ट्रियल इलाके से बीती देर रात मुठभेड़ के बाद उस समय गिरफ्तार किया गया, जब यह अपराधी Ps नरेला इलाके से चोरी हुई बाइक से किसी बड़े वारदात को अंजाम देने के इरादे से कहीं जा रहा था। मुठभेड़ के दौरान अपराधी के पैर मे गोली लगी है, जो अभी चिकित्सारत है।
