दिल्ली: जब देवदूत बने डीपी के दो जवान!

April 17, 2020 vivekanand 0

नई दिल्ली। कोरोना पर अंकुश के लिये किए गए लॉक डाउन के बीच एक तरफ जहां देश भर की पुलिस लोगों की तरह-तरह से मदद कर रही है। वहीं देश की राजधानी दिल्ली की मंगोलपुरी थाने के दो जवानों ने आउटर रिंग रोड स्थित फ्लाईओवर से कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश करने वाले एक युवक की जान बचाई है।
खबर के अनुसार गुरुवार की रात को मंगोलपुरी थाना इलाके के आउटर रिंग रोड स्थित वेस्ट एनक्लेव चौक पर बने एलिवेटेड फ्लाईओवर पर गश्त कर रहे मंगोलपुरी थाने के 2 कॉन्स्टेबल जयप्रकाश और धीरज को एक व्यक्ति के चिल्लाने और रोने की आवाज सुनाई दी, जिसके बाद दोनों ने जब आसपास देखा तो फ्लाईओवर की दीवार से नीचे की तरफ एक व्यक्ति लटका हुआ था। यह देख, दोनों पुलिसकर्मियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए बहादुरी के साथ काफी मशक्कत के बाद उस युवक को ऊपर खींच कर आखिरकार उसकी जान बचा ली।
इसी बीच नीचे खड़े लोगों ने यह सारी घटना अपने कैमरे में भी कैद कर ली और इसका वीडियो बना लिया। वही दोनों पुलिसकर्मियों ने अपनी सूझबूझ का परिचय देते हुए वहां से निकल रहे एमसीडी के ट्रक को भी फ्लाईओवर के नीचे लटके हुए युवक के नीचे खड़ा करा दिया ताकि अगर उसको बचाने के दौरान उनका हाथ फिसल भी जाए तो युवक सड़क पर गिरने की वजह उस कूड़े के ट्रक में ही गिरे, ताकि उसकी जान बच जाए।
बचाए गए युवक का नाम हरजीत सिंह है, जोकि दिल्ली के तिलक नगर इलाके का रहने वाला है। बहरहाल मंगोलपुरी थाना पुलिस के दोनों जवानों का यह काम जितना सहासिक है, उससे कहीं ज्यादा प्रशंसनीय भी है। अब ऐसे में दिल्ली पुलिस का एक और मानवीय चेहरा सामने आया है और यह दोनों पुलिसकर्मी आत्महत्या की कोशिश करने वाले युवक के लिए किसी देवदूत से कम नहीं हैं।

दिल्ली: पिंजरे में तीन अंतरराज्यीय ड्रग तस्कर

October 19, 2019 vivekanand 0

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की नारकोटिक्स सेल के इंस्पेक्टर राम मनोहर मिश्र की टीम ने एसीपी आर.के.ओझा व डीसीपी जॉय टिर्की के निर्देशन […]

विवेकानंद चौधरी

August 23, 2019 vivekanand 0

सदैव जुर्म की तहकीकात पर खास नजर रहती है क्योंकि आपराधिक पत्रकारिता से 25 वर्षों से जुड़ा हुआ हूं—– संपादक

दिल्ली: पिंजरे में सुपर ड्रग्स माफिया निशान, इंस्पेक्टर बीपी सिंह की टीम ने धरा

August 20, 2019 vivekanand 0

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की नारकोटिक्स सेल की टीम ने दिल्ली एनसीआर में लंबे समय से सक्रिय सुपर ड्रग्स माफिया निशान सिंह को […]

दिल्ली: LG की फटकार की दरकार, इंजीनियर मस्त,ठेकेदार निरंकुश, MLA सुस्त, लोग त्रस्त

August 20, 2019 vivekanand 0

उत्तर पश्चिम दिल्ली के त्री नगर इलाके में सड़कों/ गलियों को बनाने का काम लोगों के लिए मुसीबत का सबब बन गया हैं। दिल्ली सरकार […]

दिल्ली: खेल प्रतियोगिता में यश त्यागी को मिला ‘सिल्वर’

August 20, 2019 vivekanand 0

नई दिल्ली। केंद्रीय विद्यालय राष्ट्रीय ’50 वीं खेल प्रतियोगिता’ में 13 वर्षीय यश त्यागी ने सिल्वर पदक जीता है। जबकि गर्ल्स में प्रथम पदक ‘स्वर्ण’ […]

दिल्ली: श्री सुनील कुमार गौतम, आईपीएस, ‘पंडित गोविंद बल्लभ पंत पुरस्कार’ से सम्मानित

August 20, 2019 vivekanand 0

नई दिल्ली। पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो, गृह मंत्रालय, भारत सरकार ने श्री सुनील कुमार गौतम, आईपीएस, विशेष आयुक्त, संचालन, दिल्ली पुलिस को उनकी पुस्तक […]