
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष व दिल्ली विधान सभा के पूर्व स्पीकर चौ. प्रेम सिंह जी का निधन कल रात को हो गया था। वे 84 वर्ष थे। कांग्रेस के नेताओं एवं कार्यकताओं की मौजूदगी में निगम बौध घाट पर उनका अन्तिम संस्कार किया गया। उनके बडे सुपुत्र प्रमोद चैधरी ने उनको मुखाग्नी देकर अन्तिम संस्कार किया। चौ. प्रेम सिंह के पार्थिव शरीर को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में अन्तिम दर्शन के लिए रखा गया था। जंहा पर कांग्रेस के हजारों कार्यकर्ताओं व नेताओं ने उनकों श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय माकन, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री गुलाम नबी आजद, पूर्व सांसद श्री सज्जन कुमार, श्री महाबल मिश्रा तथा श्री रमेश कुमार ने फूलचक्र के साथ चौ. प्रेम सिंह सिंह को श्रद्धांजलि दी। श्री अजय माकन ने चौ. प्रेम सिंह के पार्थिव शरीर को कांग्रेस के झण्डे में लपेटकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से भावभीनी श्रद्धांजलि दी। प्रदेश कार्यलय में दिनभर कांग्रेस के झण्डे को दिवंगत नेता के सम्मान में आधा झुकाऐ रखा।
चौ. प्रेम सिंह अपने पीछे अपनी पत्नी, 6 बेटियां व 2 पुत्र छोड़कर गए।प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय माकन ने चौ. प्रेम सिंह के निधन पर गहरा दुख प्रकट करते हुऐ कहा कि चौ. प्रेम सिंह के निधन के कारण कांग्रेस पार्टी को एक ऐसा नुकसान हुआ है जिसकी भरपाई नहीं हो पाऐगी। प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय माकन के अलावा श्री गुलाम नबी आजाद, श्री आस्कर फर्नांडीस, पूर्व सांसद श्री सज्जन कुमार, श्री माहाबल मिश्रा, श्री रमेश कुमार तथा संदीप दिक्षित, दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री व दिल्ली प्रदेश कांग्रेस की पूर्व अध्यक्षा श्रीमति शीला दिक्षित, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष श्री सुभाष चोपडा, दिल्ली विधान सभा स्पीकर राम निवास गोयल,AICC सचिव श्री तरून कुमार, दिल्ली के पूर्व मंत्री डा. नरेन्द्र नाथ, डा. योगानन्द शास्त्री, डा. किरन वालिया, प्रदेश कांग्रेस मुख्य प्रवक्ता श्रीमति शमिष्ठा मुखर्जी, श्री रामवीर सिंह बिधूडी, उत्तरी नगर निगम के कांग्रेस नेता श्री मुकेश गोयल, श्री अभिषेक दत्त, पूर्व विधायक श्री हसन अहमद, श्री तरविन्दर सिंह मारवाह, श्री मतीन अहमद, श्री प्रहलाद सिंह साहनी, श्री बलराम तंवर, कुवंर करन सिंह, अनील भारद्वाज, मौ. आसिफ, वरिष्ठ नेता ब्रह्म यादव, श्री चतर सिंह, श्री महमूद जीया तथा सभी जिला व ब्लाकॅ अध्यक्ष, निगम पार्षद तथा हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता आदि मौजूद थे।
Leave a Reply