दिल्ली: 10 संगीन वारदातों मे संलिप्त/Ps NIA के हत्याकांड मे वांछित दुर्दांत अपराधी गुलजार अली धरा गया, क्राइम ब्रांच (उत्तरी रेंज-1) के एसीपी विवेक त्यागी की टीम की कामयाबी

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने 10 संगीन वारदातों मे संलिप्त/Ps NIA के हत्याकांड मे वांछित दुर्दांत अपराधी गुलजार अली को गिरफ्तार कर लिया है। निःसंदेह यह दिल्ली पुलिस की एक बड़ी कामयाबी है।

पुलिस गिरफ्त मे अपराधी

यह कामयाबी मिली है, दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच (उत्तरी रेंज-1) के ACP विवेक त्यागी के निर्देशन तथा इंस्पेक्टर सतीश मलिक के नेतृत्व मे गठित एक विशेष पुलिस टीम को। पुलिस टीम सब इंस्पेक्टर हितेश भारद्वाज, थानेदार राजेश, ब्रह्मदेव, हेड कांस्टेबल मनदीप राणा, नीरज, विकास, रविंद्र, महेश, नरेंद्र और महिला हेड कांस्टेबल कुसुम शामिल थी। पुलिस टीम को यह कामयाबी मिली है। लेकिन कड़ी मशक्कत के बाद।

ACP विवेक त्यागी

पकड़े गए खतरनाक अपराधी की पहचान 25 वर्षीय गुलजार अली, निवासी संगम विहार (दिल्ली) के रूप मे हुई है।
बहरहाल पुलिस टीम की तफ्तीश जारी है।