संदेह के नशे में चूर एक कायर पुरुष का कारनामा!

नई दिल्ली। बदरपुर थाने  की पुलिस ‘देवेंद्र हत्याकांड’ का खुलासा कर दिया है। वारदात का कारण अबैध संबंध बताया जाता है। पुलिस ने मामले में पवन शुक्ला नामक एक युवक को गिरफ्तार किया है, जो मृतक देवेंद्र का दोस्त था। पुलिस सूत्र के अनुसार पवन को शक था, कि देवेंद्र के नाजायज संबंध उसकी पत्नी के साथ हैं, इस खुंदक में उसने देवेंद्र की हत्या कर दी थी।

खबर के अनुसार योजना के तहत पवन ने पहले देवेंद्र को शराब पिलाई। फिर उसके जिस्म पर पत्थर से ताबड़तोड़ वार कर, उसकी हत्या कर दी थी। लेकिन लाश के पास पड़े कागज़ के चंद टुकड़ों के सहारे पुलिस कातिल तक पहुंचने में कामयाब हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार घटना गत 18 जनवरी की है। पवन और देवेंद्र दोनों साथ बैठकर शराब पी रहे थे। उसी दौरान देवेंद्र की जेब से एक कागज़ निकला, जिसमें पवन की पत्नी का मोबाईल नंबर था। यह देखकर संदेह के नशे में चूर पवन ने देवेंद्र की हत्या का निर्णय ले लिया। लेकिन उसने योजना की भनक देवेंद्र को नही लगने दी। पवन ने योजना के तहत देवेंद्र को पहले खूब शराब पिलाई। जब वह पूरे नशे में हो गया, तो फिर एक बड़े पत्थर से वार कर उसकी हत्या कर दी।

पुलिस सूत्र के अनुसार बीते 18 जनवरी को स्थानीय पुलिस ने बदरपुर इलाके से एक युवक का लावारिस शव बरामद किया, जिसका कोई भी सुराग पुलिस के पास नही था।

जांच के दौरान पुलिस को शव के पास कागज़ के फटे हुए कुछ टुकडे मिले। पुलिस ने उन कागज के हिस्से को जोड़ा, तो वह पुलिस के लिये कातिल तक पहुंचने का सुराग बन गया। दरअसल कागज के टुकड़ों पर जो नाम व नंबर थे, वह पवन शुक्ला की पत्नी का था। फिर पड़ताल के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया।

 

 

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*