दिल्ली: पीतमपुरा में युवक को गोली मारी, बदमाश बेखौफ

नई दिल्ली। राजधानी में आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नही ले रही है। ताजा घटना उत्तर पश्चिम दिल्ली के मौर्या एन्क्लेव थाना क्षेत्र की है, जहां आज गुरुवार की रात करीब नौ बजे हथियारबंद बादमाशों ने नोनू नामक एक शख्स को गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। वारदात के बाद बदमाश भाग निकलने में कामयाब हो गए।
खबर के अनुसार करीब 24 वर्षीय नोनू अपने भाई के साथ पीतमपुरा के ‘वीपी’ ब्लॉक में गोपाल मंदिर के पास रहता है। घटना रात करीब नौ बजे घटी, जब नोनू घर के बाहर अपनी स्कूटी पर था। उसी दौरान हमलावर ने सामने आकर उसपर कई फायर झोंक दिये। गोली लगने के बाद नोनू लहूलुहान होकर फर्श पर गिर पड़ा, तो हमलावर बेखौफ अंदाज में मौके से निकल भागा। नोनू को तीन गोली लगी है, ऐसी खबर आ रही है।
घटना के बाद घायल नोनू को शालीमार बाग स्थित फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
स्थानीय पुलिस ने इस बाबत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू मार दी है। वहीं वारदात का कारण निजी रंजिश हो सकता है, शुरुआती जांच में ऐसा पुलिस का मानना है। खबर लिखी जाने तक किसी आरोपी की गिरफ्तार नही हुई थी।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*